डेस्क खबर

खाकी वर्दी के रौब से थर्राया परिवार ,चीख चीख कर जान बचाने  लगाई सड़को पर गुहार !  पत्नी और मासूम बच्चे के सामने युवक से पुलिस बदसलूकी का VIDEO हुआ वायरल..कानून व्यवस्था पर उठे गभीर सवाल .!!



डेस्क खबर ./  जनता की सुरक्षा का और अनुशासन का  दावा करने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आने से एक बार फिर ख़ाकी सवालों के घेरे में खड़ी नजर आ रही है।  धमतरी में वर्दी के रौब का एक कथित मामला और मामले से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जहां सिनेमा देखकर परिवार के साथ घर लौट रहे एक युवक को पुलिस ने बीच रास्ते रोक लिया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी और चर्चा दोनों तेज हो गई हैं।


जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी और गोद में मासूम बच्चे के साथ आमदी लौट रहा था। इसी दौरान पोटियाडीह ओवरब्रिज के पास पुलिस ने उसे रोका। परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बाइक की चाबी निकाल ली और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप यह भी है कि परिवार की मौजूदगी और महिला-बच्चे का ख्याल रखने के बजाय वर्दी का दबाव दिखाया गया। युवक का आरोप है कि वह रात पिक्चर देख लौट रहा था इस दौरान चेकिंग के नाम पर बीच सड़क पर उनकी बाइक की चाबी निकाल पुलिसकर्मियों ने उससे मारपीट करते हुए मासूम बच्ची और पत्नी के सामने बेइज्जत किया हालांकि युवक ने पूरे मामले को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।

वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी और युवक के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर कानून का सम्मान करवाने वाली पुलिस अगर आम नागरिकों से इसी अंदाज में पेश आएगी तो जनता भरोसा करे या खौफ खाए?
घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि जिस वक्त विवाद हुआ, उस समय एक महिला और मासूम बच्चा भी मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद हालात ऐसे बने कि पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया। हालांकि वीडियो का पूरा सच सामने नहीं आया है और ना ही अभी तक धमतरी जिले की पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार का आधिकारिक पक्ष मीडिया के सामने रखा है।
फिलहाल सवाल यही है—क्या यह कानून का पालन था या फिर वर्दी के दम पर दिखाई गई सख्ती? जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा, लेकिन वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए है और कानून व्यस्था को लेकर एक बार फिर वर्दी सवालों के कटघरे में खड़ी है ।

error: Content is protected !!