VIDEO –सुशासन तिहार में मंत्री के सामने हाईवोल्टेज हंगामा, भाजपा नेता और जनपद CEO में तीखी बहस.! CEO ने उंगली दिखा कर कहा जो करना है कर लेना

डेस्क खबर ../ दुर्ग जिले के थनौद गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त विवादों में घिर गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा मंडल महामंत्री पुराण साहू और जनपद पंचायत CEO रूपेश पांडे के बीच जमकर बहस हो गई। कार्यक्रम के दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान पुराण साहू गांव की समस्याओं और सरकारी स्कूल की जमीन पर बने सामुदायिक भवन को लेकर आवेदन देने पहुंचे थे। इसी दौरान विवादित भवन निर्माण और उस पर पहले से लगे स्टे के बावजूद निर्माण पूरा होने व राशि जारी होने का मुद्दा उठाया गया।
आरोप है कि चर्चा के दौरान जनपद CEO रूपेश पांडे भड़क गए और भाजपा कार्यकर्ता को उंगली दिखाते हुए कहा, “तेरे को जो करना है कर ले।” इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
हैरानी की बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर के सामने हुआ, लेकिन वे मौके पर शांत खड़े रहे। हालांकि बाद में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि किसी भी अधिकारी का ऐसा व्यवहार उचित नहीं है और मामले में कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद सुशासन तिहार की व्यवस्था और नेताओं के साथ अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।