डेस्क खबर

रिश्वतखोर पटवारी का रिश्वत लेते कैमरे में हुआ कैद , स्टिंग आपरेशन का VIDEO हुआ वायरल..पटवारियों में मचा हडकंप ?



डेस्क खबर ../ एक तरफ जहां विष्णुदेव की सरकार प्रदेश में सुशासन त्योहार पर जनता से सीधे रूबरू होकर जनहित में तत्काल मामलों का निराकरण रही है और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा कर रही है। वही दूसरी तरफ तहसील कार्यालय से एक रिश्वतखोर पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो सरकार के दावों की पोल खोलते नजर रहा है ।कोरबा जिले की पसान तहसील में एक पटवारी का कथित रिश्वत लेते VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला हल्का नंबर 10 सिर्री-पिपरिया का बताया जा रहा है, जहां पटवारी विनोद अग्रवाल पर ग्रामीणों से पैसे लेकर काम करने के आरोप लगे हैं। किसी ग्रामीण ने पटवारी का स्टिंग आपरेशन करते हुए सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल कर दिया है ।



ग्रामीणों का आरोप  है कि वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए ₹5 हजार और फौती नामांतरण के लिए ₹10 हजार तक की मांग की जाती है। आरोप है कि बिना पैसे दिए राजस्व के काम आगे नहीं बढ़ते और गरीब आदिवासी किसानों को बार-बार दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब देखना होगा कि रिश्वतखोर पटवारी के घूसकांड पर जिले में बैठे उच्च अधिकारी कब संज्ञान लेते है और पटवारी के खिलाफ कब कार्यवाही होती है ।

error: Content is protected !!