डेस्क खबर

चलती कार में युवती ने किया खतरनाक स्टंट
बीच सड़क बियर उड़ाकर मनाया जन्मदिन का  जश्न..  VIDEO हुआ वायरल …


.
डेस्क खबर बिलासपुर./  सोशल मीडिया में आपत्तिजनक और यातायात उल्लंघन के रील, वीडियो वायरल होने के लगातार पुलिसिया कार्यवाही और अपील का असर ज़मीन पर होते दिखाई नहीं दे रहा है। फिर एक बार जन्मदिन का जश्न मनाने के नाम पर युवाओं की खतरनाक और आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती नेशनल हाईवे पर खुलेआम हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। चलती गाड़ी की चढ़कर एक युवती एक से बढ़कर एक पोज रूपी  स्टंट करती दिखाई दे रही है, इतना ही नहीं बीच सड़क बियर उड़ाकर जश्न मनाते भी नजर आ रही है ।



वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सकरी-पेंड्रीडीह हाईवे का है। देर रात हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर इस तरह  की हरकतों पर सवाल खड़े हो रहे है ,वीडियो में युवाओं का बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है, मानो कानून का कोई डर ही न हो। वीडियो में युवती की इस हरकत की शूटिंग भी कोई कर रहा था और बाद में यह वीडियो वायरल भी हो गया है


सोशल मीडिया में वीडियो सामने आने सवाल खड़े हो रहे है   आखिर हाईवे पर इस तरह खुलेआम स्टंट और शराब के साथ हुड़दंग कैसे चलता रहा। वायरल वीडियो में गाड़ियों से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से जश्न मनाना साफ नजर आ रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।
मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहे गाड़ी नंबर  के आधार पर युवाओं की पहचान की जा रही है। पुलिस अब वाहन नंबर और वीडियो फुटेज खंगालकर संबंधित लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
हाईवे पर इस तरह की लापरवाही ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि “रील और वायरल होने की होड़” में आखिर युवा अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने से क्यों नहीं डर रहे।

error: Content is protected !!