हाइवे पर डिप्टी CM का रियलिटी चेक ,पीड़ित बनकट खुद किया 112 पर कॉल! पुलिस टीम तत्परता ने जीता जनता और सरकार का भरोसा !
देखिए रियल्टी चेक की जमीनी हकीकत का VIDEO..!

डेस्क खबर ./ प्रदेश में शुरू हुई नेक्स्ट जनरेशन डायल-112 सेवा का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खुद हाइवे पर उतरकर रियलिटी चेक किया। बेमेतरा हाइवे पर अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम ने खुद को पीड़ित बताकर डायल-112 पर कॉल किया और मारपीट व सड़क हादसे की सूचना दी। अफसरों को भी इसकी भनक नहीं थी, जिससे पूरी व्यवस्था का असली टेस्ट हो सका। कॉल मिलते ही डायल-112 की टीम तय समय में मौके पर पहुंच गई। टीम को मौके पर सक्रिय देख डिप्टी सीएम ने वाहन में मौजूद तकनीकी सुविधाओं और रिस्पॉन्स सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एआई आधारित सिस्टम, जीपीएस ट्रैकिंग, पैनिक बटन और महिला सुरक्षा फीचर्स की भी जांच की।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आपात स्थिति में लोगों तक समय पर मदद पहुंचना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर कॉल को गंभीरता से लेते हुए त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में भी हलचल मची रही। हाइवे पर अचानक हुए इस रियलिटी चेक से डायल-112 सेवा की तैयारियों और रिस्पॉन्स क्षमता की असली तस्वीर सामने आई।
गौरतलब है कि 18 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के लिए 400 नेक्स्ट जनरेशन डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। नई व्यवस्था में पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत मदद मिल सके। सरकार का दावा है कि नई तकनीक और तेज रिस्पांस के जरिए आपात सेवाओं को और ज्यादा मजबूत किया जा सके ताकि आम लोगों को तत्काल समय पर मदद मिल सके। फिलहाल प्रदेश के गृहमंत्री के रियल्टी चेक में पुलिस की त्वरित कार्यवाही ने एक बार फिर जनता और सरकार का भरोसा जीत लिया है और इस सेवा की तारीफ की जा रही है ।