डेस्क खबर

एएlसआई प्रमोशन से पहले प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में दुःखद मौत ,रात्रि गश्त के दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी जानलेवा टक्कर ,पुलिस विभाग में शोक .!!



डेस्क खबर ./ धमतरी की सड़कों पर मंगलवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया। रात को ट्रैफिक की कानून व्यवस्था संभालने निकले प्रधान आरक्षक विजय बैरागी को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी ड्यूटी साबित होगी। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें और उनके साथी नगर सैनिक दिलीप पांडे को ऐसी टक्कर मारी कि विजय बैरागी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दिलीप पांडे जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं।
हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के सिहावा चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों जवान रात में नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग भी दहल उठे।


विजय बैरागी मूल रूप से पखांजूर के जीवाणी क्षेत्र के रहने वाले थे। धमतरी के बांसपारा में परिवार के साथ रहते हुए वे वर्षों से ईमानदारी के साथ पुलिस सेवा में जुटे थे। साथी पुलिसकर्मियों के मुताबिक वे बेहद शांत, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। सबसे दर्दनाक बात यह है कि जल्द ही उनका एएसआई पद पर प्रमोशन होने वाला था। परिवार और साथियों ने उनके उज्जवल भविष्य के सपने संजोए थे, लेकिन सड़क हादसे ने सबकुछ छीन लिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में मातम पसर गया। अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सहकर्मियों की आंखें नम दिखाई दीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटे, पति और पिता ने जिंदगीभर दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई, वही खाकी का सिपाही आज खुद सड़क हादसे का शिकार हो गया।फिलहाल हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।

error: Content is protected !!