न्यायालय परिसर बना अखाड़ा, सुनवाई के दौरान दो पक्षों में बवाल! सुरक्षा कर्मियों के सामने चले लाठी-डंडे, लात-घूंसे चले, तहसीलदार ने 18 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला..


डेस्क खबर बलरामपुर../ जिले के वाड्रफनगर तहसील न्यायालय परिसर उस वक्त अफरातफरी मच गई ,जब दो पक्षों ने परिसर में ही मारपीट करते हुए परिसर को ही रणभूमि में तब्दील कर दिया , सुनवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि न्यायालय कक्ष के अंदर अधिवक्ता से हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते मामला हाथापाई से आगे बढ़कर लाठी-डंडे और लात-घूंसों तक पहुंच गया। इस दौरान वहां पर सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में ही यह हिंसक तमाशा चलता रहा है किसी तरह बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया गया ।
न्यायालय परिसर में हुई इस मारपीट से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।घटना को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने न्यायालय परिसर में परिशांति भंग करने के आरोप में चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है। घटना वाड्रफनगर तहसील परिसर की बताई जा रही है। फिलहाल वाड्राफनगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है ।
