रील बनाते-बनाते मौत… दोस्त समझते रहे शूटिंग, नदी में डूब गया निखिल। 30मिनट 56 सेकंड का खौफनाक VIDEO… LIVE डूबता रहा युवक”


डेस्क खबर / एक बात फिर रील बनाने के जुनून ने एक युवक को मौत ने अपने आगोश में ले लिया.कोरबा के कुसमुंडा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है…जहां सोशल मीडिया रील बनाने का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया।अहिरन नदी में डूबे निखिल सिंह का करीब 3 मिनट 56 सेकंड का वीडियो अब सामने आया है…
जिसमें उसकी आखिरी जद्दोजहद कैमरे में कैद हो गई।वीडियो में दिख रहा है कि निखिल अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नदी किनारे पहुंचा था।
माहौल पूरी तरह मस्ती भरा था… मोबाइल कैमरा ऑन था… और रील शूट की जा रही थी।
इसी दौरान निखिल नदी में छलांग लगा देता है।
शुरुआत में वह पानी में तैरता और हाथ हिलाता नजर आता है…दोस्त भी लगातार वीडियो बनाते रहते हैं।लेकिन कुछ ही सेकंड बाद निखिल की हरकतें बदलने लगती हैं।वह खुद को संभालने की कोशिश करता दिखता है…कभी हाथ ऊपर उठाता है… तो कभी पानी में तेजी से छटपटाता नजर आता है।
सबसे दर्दनाक बात ये रही कि दोस्तों को लगता रहा कि यह सब शूटिंग का हिस्सा है।उन्हें एहसास ही नहीं हुआ कि निखिल सचमुच मौत से लड़ रहा है।वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कुछ देर बाद निखिल का दम फूलने लगा था…
उसकी आवाज और हरकतों में घबराहट साफ महसूस हो रही थी…लेकिन जब तक दोस्तों को सच्चाई समझ आई… तब तक बहुत देर हो चुकी थी।देखते ही देखते निखिल नदी के गहरे पानी में समा गया।घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी…
और तीन दिन की तलाश के बाद युवक का शव बरामद किया गया।यह हादसा सोशल मीडिया रील्स के खतरनाक जुनून पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है…जहां कुछ सेकंड की वायरल वीडियो के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं।