डेस्क खबर

आरक्षक पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप ! शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज होते ही आरक्षक हुआ फरार !!



डेस्क खबर ../  खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में पदस्थ एक आरक्षक पर शिक्षिका ने दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से आरक्षक रुद्रमणी यादव से हुई थी। आरोप है कि दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता रहा।महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने दबाव बनाकर उसका जबरन गर्भपात कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376 सहित एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज होते ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि कानून की रक्षा करने वाली वर्दी में आखिर ऐसे चेहरे कब तक छिपे रहेंगे?

error: Content is protected !!