सरकारी स्कूल में राष्ट्रगान की जगह प्रार्थना, हिन्दू संस्कृति के खिलाफ बच्चों को भड़काने का आरोप ! वीडियो हुआ वायरल! प्रधान पाठिका सस्पेंड ,पुलिस जांच में जुटी !!

डेस्क खबर ../ सरकारी स्कूल में बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने का आरोप सहित फर्जी बिल-वाउचर और रिश्तेदारों के नाम पर राशि निकालने की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रधान पाठिका की तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और वायरल वीडियो और जांच के खुलासे के बाद जांच के आदेश जारी कर दिए है। पूरे मामले में पुलिस ने भी महिला शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
जांजगीर-चांपाजिले के बलौदा स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्रधान पाठक पर आरोप है कि वे स्कूल में बच्चों को हिन्दू संस्कृति और देवी-देवताओं के खिलाफ कथित रूप से भड़काने के साथ धर्मांतरण के लिए प्रभावित कर रही थीं। आरोप यह भी है कि स्कूल में राष्ट्रगान की जगह धार्मिक प्रार्थनाएं कराई जा रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
मामला जनसमस्या निवारण शिविर में उठने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शिकायत की जांच के दौरान कई गंभीर बातें सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि स्कूल की अनुदान राशि में गड़बड़ी की गई, फर्जी बिल-वाउचर लगाए गए और रिश्तेदारों के नाम पर राशि आहरित की गई। वित्तीय अनियमितताओं को लेकर विभागीय जांच जारी है। इधर बलौदा थाना पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन और शिक्षा विभाग दोनों स्तर पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।