
डेस्क खबर बिलासपुर../ शहर में एक बार फिर सड़क पर खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार मामला बिलासपुर-रतनपुर रोड का बताया जा रहा है, जहां चलती स्कूटी पर एक युवक और युवती रोमांस करते नजर आए, जबकि तीसरा युवक स्कूटी चला रहा था। बाइक के पीछे चल रही कार चालक ने इस वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसके बाद से इस लापरवाही भरे स्टंट से सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वही इस वीडियो में एक पिकअप भी नजर आ रही है जिसमें कई लोग सवार नजर आ रहे है । वीडियो 21 अप्रैल का बताया जा रहा है जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । बताया यह भी जा रहा है कि कोनी पुलिस को इस मामले की जानकारी भी दी गई और कोनी पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन तेज रफ़्तार बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर बिलासपुर की तरफ फरार होने में कामयाब हो गए जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई ।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही है और उस पर सवार युवक-युवती बिना हेलमेट बेहद खतरनाक तरीके से बैठे हुए हैं। तीसरा युवक वाहन चला रहा है, जबकि पीछे बैठे दोनों युवक-युवती फिल्मी अंदाज में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर इस तरह का स्टंट न केवल ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान को भी खतरे में डालने वाला है। जबकि इस क्षेत्र में सीसीटीवी भी लगे हुए है उसके बाद भी लोग जान को जोख़िम में डालने से बाज नहीं आ रहे है ।
वायरल वीडियो और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर खबर ।