डेस्क खबर

बीजेपी से जुड़े भूमाफिया का आतंक , पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी और ऑपरेटर को लातों से मारा ,बेरहम पिटाई कैमरे में हुई कैद !



डेस्क खबर ./  सरगुजा जिले में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सरकारी कार्यालयों में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी का है, जहां पटवारी कार्यालय में घुसकर एक भूमिया और उसके साथियों ने पटवारी तथा उसके ऑपरेटर के साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी समर्थित भूमाफिया मोनू कुजूर ने आतंक मचाते हुए पटवारी को लात भी मारी और जमकर गाली गलौज भी की



बताया जा रहा है कि भू माफिया कार्यालय पहुंचा और आरआई का नंबर मांगने लगा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि भू माफिया और उसके साथियों ने पटवारी व ऑपरेटर को बुरी तरह पीटा। सरकारी दफ्तर में हुई इस घटना से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पटवारी ने दरिमा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट करने वाले आरोपी की पहचान मोनू कुजूर के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। वही इस घटना ने एक बार फिर सत्ता के पावर में चूर भूमाफियाओं की दादागिरी सामने आने से कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है । हालांकि इस मामले में अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ।

error: Content is protected !!