डेस्क खबर

रिश्वतखोर पटवारी का ऑडियो वीडियो हुआ  वायरल ,तहसीलदार और आरआई का नाम सामने से मचा हड़कंप ! सुनिए ऑडियो, देखिए वीडियो पढ़िए पूरी खबर .!




डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में पदस्थ पटवारी खेमचंद साहू एक कथित रिश्वत कांड को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो क्लिप में पटवारी खुद रिश्वत लेने की बात स्वीकार करता सुनाई दे रहा है, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि खेमचंद साहू पटवारी हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 में पदस्थ है। वायरल क्लिप में वह न सिर्फ रिश्वत लेने की बात कर रहा है, बल्कि पैसे को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का दावा भी करता सुनाई दे रहा है। बातचीत में तहसीलदार और आरआई का जिक्र होने से मामला और गंभीर हो गया है।


ऑडियो में “बियर लाने” जैसी बात सामने आने से सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मामले के तूल पकड़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच केवल पटवारी तक सीमित रहेगी या फिर उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!