बीजेपी विधायक ने दिया कलेक्टर को फोन पर अल्टीमेटम ! 24 घंटे में एसडीएम-तहसीलदार को हटाने का फरमान ! वीडियो आया सामने मचा प्रशासनिक हड़कंप !!

डेस्क खबर ../ बलरामपुर जिले के राजपुर में प्रशासनिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। यह मामला उस समय गरमा गया जब निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में दोनों अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे विधायक नाराज हो गईं। विधायक पैकरा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सीधे कलेक्टर को फोन कर अपनी नाराजगी जाहिर की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारियों को नहीं हटाया गया, तो वे समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठेंगी।
इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। विधायक ने इसे जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
राजनीतिक रूप से भी यह मामला चर्चा में आ गया है, क्योंकि उद्धेश्वरी पैकरा भाजपा से विधायक हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अल्टीमेटम पर क्या कार्रवाई करता है और स्थिति को कैसे संभालता है। वही कांग्रेस को इस विवाद के बाद बैठे बताए सरकार के खिलाफ मुद्दा मिल गया जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है ।