डेस्क खबर

थाने के अंदर लेन-देन का VIDEO वायरल, ASI और आरक्षक सस्पेंड ! महिला की फोटो की जूम,पुलिस कप्तान ने जारी किया आदेश .!!



डेस्क खबर ../ थाना परिसर से जुड़े कथित लेन-देन के वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई रोहित खूंटे और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया। यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में डोंगरगढ़ थाना परिसर के भीतर एएसआई रोहित खूंटे संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वे अपने मोबाइल पर एक महिला की फोटो ज़ूम करके देखते दिखाई देते हैं। इसके बाद एक वर्दीधारी आरक्षक कथित रूप से नगदी लेते हुए उसे जेब में रखते नजर आता है। आगे के हिस्से में “मामला निपटाने” के नाम पर और पैसे मांगने के आरोप भी सामने आए हैं।



मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनदगांव जिले को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया। जारी आदेश के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र, राजनांदगांव अटैच कर दिया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है।

error: Content is protected !!