डेस्क खबर

भाजपा महामंत्री की गुंडागर्दी,कार में चाकू-डंडा  लेकर पहुंचा! विवाद का वीडियो हुआ वायरल ।



डेस्क खबर ../  मुनगा का पेड़ काटने को लेकर हुए मामूली विवाद में बीजेपी के महामंत्री की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है । आरोप है कि पेड़ काटने के नाम पर कथित बीजेपी महामंत्री विनय त्रिपाठी अपना रौब दिखाने के लिए अपनी कार में डंडा और चाकू लेकर दूसरे पक्ष को धमकाने के लिए मौके पर पहुंच विवाद शुरू कर दिया । बीजेपी नेता की दादागिरी का वीडियो दुसरे पक्ष ने बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा नेता की कार में चाकू रखा हुआ दिखाई दे रहा है ।




मामला अंबिकापुर के  मूंगादरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेला में का बताया जा रहा है । जब  मुनगा
पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस मामले में भाजपा के कथित महामंत्री विनय त्रिपाठी का नाम सामने आया है, जिन पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान विनय त्रिपाठी कार में चाकू और डंडा लेकर मौके पर पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा इसके बाद कथित रूप से दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और मारपीट भी हुई और देखते देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। स्थिति को देखते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दरिमा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वीडियो के आधार पर भी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

error: Content is protected !!