डेस्क खबर

शादी का झांसा देकर बनाता था युवतियों से संबंध, दो युवती से प्रेम संबंध, तीसरी से विवाह की तैयारी में युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले चौंकाने वाले साक्ष्य !!



डेस्क खबर ../ पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर और प्रेम संबंधों के नाम पर धोखाधड़ी और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने एक साथ दो युवतियों से प्रेम संबंध बनाए रखे, जबकि उसी दौरान वह तीसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा था। युवक के इस कृत्य का पता चलने के बाद पीड़ित युवतियों ने विरोध जताया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा गांव निवासी रविन्द्र केवर्थ का संबंध मरवाही क्षेत्र के चंगेरी गांव की एक युवती और गौरेला की दूसरी युवती से था। आरोपी लंबे समय से दोनों के संपर्क में था और उनसे शादी का वादा करता रहा। इस दौरान उसने दोनों युवतियों के साथ संबंध भी बनाए। पुलिस ने आरोपी से जप्त मोबाइल की जांच की तो मोबाइल में कई और युवतियों के साथ की तस्वीर मिली है जिससे पुलिस को आशंका है कि युवक ने प्रेमजाल में फंसा के कई और युवतियों के साथ अवैध संबंध बनाए होगे



इसी बीच आरोपी द्वारा तीसरी युवती से शादी की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही इस बात की जानकारी दोनों युवतियों को मिली, विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद मरवाही क्षेत्र की एक युवती ने कोटमी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक दैहिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं आरोपी ने अन्य युवतियों को भी अपने जाल में तो नहीं फंसाया है।

error: Content is protected !!