छत्तीसगढ़डेस्क खबर

वाहन चालक जुआरी आरक्षक के चलते नप गए थानेदार ,एसएसपी ने किया लाइन अटैच ! जुआ खेलने का वीडियो हुआ था वायरल , पुलिसकर्मी आया था नजर !!



डेस्क खबर,छत्तीसगढ़।../ जुआरी आरक्षक का वीडियो खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थानेदार और आरक्षक को सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच कर दिया है । इस मामले में जुए के फड़ का एक वीडियो भी वायरल हुआ था । जिसमें थाना प्रभारी की गाड़ी का आरक्षक चालक जुआ खेलते हुए नजर आ रहा था और इस वीडियो के वायरल होने के बाद से खाकी की अस्मिता पर सवाल खड़े हो रहे थे, जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीआई सहित आरक्षक को निलंबित कर दिया है ।


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना में पदस्थ थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को पदीय दायित्वों में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। वहीं, उनके वाहन चालक आरक्षक पंकज सिंह पर भी गाज गिरी है और उन्हें भी निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय हुई जब आरक्षक पंकज सिंह का जुआ खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरक्षक स्पष्ट रूप से जुआ खेलते नजर आ रहा था, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को भी जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद दोनों को लाइन हाजिर करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!