डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, खुलेआम बोतल में पेट्रोल वितरण से बढ़ा खतरा.! वीडियो आया सामने बोतल में पेट्रोल ले जाते युवक आया नजर .!


डेस्क खबर बिलासपुर.  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल-ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब देश की ऊर्जा आपूर्ति पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ LPG और LNG की उपलब्धता पर दबाव बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं कलेक्टर ने इस दौरान डब्बों और बोतलों पर पेट्रोल देने पर पाबंदी लगाई हुई है लेकिन कलेक्टर के फरमान की अवहेलना पेट्रोल पंपों में की जा रही है ।



इसके बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। शहर के बिल्हा मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यहां कर्मचारियों द्वारा बोतलों में पेट्रोल भरकर दिया जा रहा है, जो न केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि गंभीर हादसों को भी न्योता दे सकता है। यह भारत पेट्रोलियम का यह पेट्रोल पंप बिल्हा मोड़ से बिल्हा जाने वाले मार्ग में स्थित है


सूत्रों की मानें तो पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों को बड़ी मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है, जिससे जमाखोरी की आशंका भी बढ़ रही है। यह स्थिति प्रशासन के आदेशों की सीधी अवहेलना के साथ-साथ कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाली प्रतीत होती है।
एक तरफ प्रशासन लोगों को आश्वस्त कर रहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही आम जनता की सुरक्षा और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मामले में कब और कितनी सख्त कार्रवाई की जाती है।

error: Content is protected !!