डेस्क खबरबिलासपुर

खाड़ी संकट का असर, बिलासपुर प्रशासन अलर्ट  ।  ईंधन सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं–बिलासपुर कलेक्टर



डेस्क खबर बिलासपुर ../  खाड़ी देशों में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की। बिलासपुर कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि बिलासपुर में फिलहाल पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में ईंधन की मांग में जरूर बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन इसका मुख्य कारण लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा स्टॉक करना है। इस तरह की अनावश्यक खरीदारी से कृत्रिम संकट की स्थिति बन सकती है।


प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या डर के चलते अतिरिक्त खरीदारी न करें। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि सप्लाई चेन पूरी तरह मजबूत है और जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कलेक्टर ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का उपयोग सोच-समझकर करें और जहां संभव हो, वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें। अनावश्यक खपत से बचना ही इस समय सबसे बेहतर उपाय है। जनहित के मुद्दे पर प्रशासन का उद्देश्य साफ है किसी भी संभावित संकट के बीच संतुलन बनाए रखना और सभी तक पर्याप्त संसाधन पहुंचाना ।

error: Content is protected !!