डेस्क खबर

पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी से टक्कर, 2 युवकों की मौत ! नेशनल हाईवे पर हादसे का खौफनाक मंजर का LIVE VIDEO


डेस्क खबर ./ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी से हुई टक्कर के कारण हुई। घटना बस्तर थाना क्षेत्र की है। इस हादसे का खौफनाक मंजर का लाईव वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने कितनी बेरहमी से दो लोगों की जान ले ली


प्राप्त जानकारी के अनुसार,बोलेरो वाहन चालक हिमांशु चक्रवर्ती को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के काफिले में शामिल होना था, लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंच पाया। इसी वजह से वह तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी ने सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की गंभीरता साफ दिखाई देती है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!