डेस्क खबर

दुर्गा चौक में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात ,पुलिस जांच में जुटी ।


डेस्क खबर ../ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दुर्गा चौक में  गैस सिलेंडर चोरी की एक वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, पायल गैस एजेंसी का डिलीवरी वाहन क्षेत्र में सिलेंडर पहुंचाने आया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात दो व्यक्तियों ने मौका देखकर गैस से भरे एक सिलेंडर को पार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले सिलेंडर को उठाकर पैदल कुछ दूरी तक ले गए, जिससे किसी को शक न हो। इसके बाद उन्होंने पहले से तैयार सवारी ऑटो में सिलेंडर को रखा और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों संदिग्धों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद शहर में चर्चा है कि गैस की किल्लत ने करवाई चोरी या फिर अज्ञात चोरों की और कोई मजबूरी थी ।

error: Content is protected !!