छत्तीसगढ़

काँटे की टक्कर में अब्दुल वहाब खान बने बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष ।अधिवक्ता अरविंद दुबे बने सचिव ।

बिलासपुर । अब्दुल वहाब खान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कड़े संघर्ष के बीच मात्र 8 वोट से जीत दर्ज की है। वहीं, सचिव के पद के लिए अरविंद दुबे निर्वाचित हुए हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था, जिसमे 862 वकीलों ने मतदान किया था।
बार एसोसिएशन के 1225 वकील वोटर हैं। आज सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतगणना हुई। 11 कार्यकारिणी सदस्यों में नितांश जायसवाल, हरआशा पूरण सिंह भाटिया, शिवाली दुबे, अचल चौबे, आशुतोष त्रिवेदी, जितेन्द्र शुक्ला, भरतलाल साहू, दशरथलाल कुम्हार, लवकुश साहू, लता नायक व सुनीता साहू विजयी हुए। सांस्कृतिक/ क्रीड़ा सचिव पद के लिए राहुल तामस्कर, ग्रंथालय सचिव पद के लिए पवन केशरवानी, सह सचिव पद के लिए अमित सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए रजनीश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष महिला पद के लिए दीपाली पांडेय, सचिव पद के लिए अरविंद दुबे निर्वाचित हुए हैं।

चार बार सचिव रहे अब्दुल वहाब खान ने चुनाव में सर्वाधिक 302 वोट हासिल कर मात्र 8 वोट से जीत दर्ज किया है। जबकि, उनके निकटतम उम्मीदवार राकेश मोहन पांडेय 294, राजकुमार गुप्ता 119, निरुपमा बाजपेई 78, उत्तम कुमार पांडेय 66 व डॉ.शैलेश आहूजा को 8 वोट ही मिले।

error: Content is protected !!