बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल ! डांसर युवतियों के साथ ठुमके लगा रहे युवकों ने की फायरिंग ,महिला डांसरों ने डर के मारे नाचना किया बंद .!!


डेस्क खबर ../ एक बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग और हुड़दंग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डांसर युवतियों के साथ युवक जमकर ठुमके लगा रहे हैं और इस दौरान कुछ लोग अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, युवकों द्वारा डांसरों पर खुलेआम रुपए भी उड़ाए गए , वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवकों ने जम फायरिंग के लिए बंदूक निकाल के फायरिंग की तो महिला डांसर डर के मारे नाचना भूल गई और जब बंदूक वापिस जेब में रखी तो एक बार फिर डांसर स्टेज में थिरकती नजर आई ।
वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम बन्हेरी का बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो अब पुलिस तक भी पहुंच चुका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।