डेस्क खबर

गांजा तस्करों के साथ पुलिसकर्मी की साठगांठ, गांजा तस्करी मामले में फरार आरक्षक की पुलिस कर रही तलाश ! एडिशनल एसपी ने की पुष्टी,तीन पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार.!

Ads

 

डेस्क खबर / महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के  एक मामले में पुलिस विभाग के ही एक आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। सांकरा थाना पुलिस ने इस मामले में एक  बसना थाने में पदस्थ आरक्षक पीयूष शर्मा  समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि मामले में नामजद आरक्षक फरार बताया जा रहा है।  जानकारी के अनुसार 03 मार्च को सांकरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्कूटी में लगभग 4.87 किलो गांजा के साथ पकड़ा था। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए।



आरोपी ने पूछताछ के दौरान बसना थाना में पदस्थ एक आरक्षक और एक अन्य व्यक्ति के इस अवैध कारोबार में शामिल होने का खुलासा किया। गांजा तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 1 मार्च को उन्हें गांजा आरक्षक पीयूष शर्मा ने उपलब्ध करवाया था । जिसके बाद पुलिस ने आरक्षक को भी मामले में आरोपी बनाया था अपने खिलाफ कार्यवाही की सूचना मिलते ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया ।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में नामजद आरक्षक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच गंभीरता से की जा रही है और फरार आरोपी आरक्षक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वही नशे के कारोबार में पुलिसकर्मी की साठगांठ के खुलासे के बाद एक बार फिर खाकी सवालों के घेरे में है और पुलिस की छवि खराब हो रही है । हालांकि पुलिस ने अभी तक फरार आरक्षक की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है ।

error: Content is protected !!