छत्तीसगढ़
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज,कल होगी गिनती…

हाईकोर्ट बार एसोसियेशन का चुनाव आज यानी 27 अक्टूबर को है। आज सुबह दस बजे से शुरू होने वाले मतदान में अध्यक्ष के लिए 6 और सचिव के लिए 4 उमीदवार मुकाबले में हैं। कल 28 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। इस बार एसोसिएशन के चुनाव में महिला उपाध्यक्ष का पद भी रखा गया है ,इसके लिए तीन उमीदवार मैदान में हैं।
आपको जानकारी दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तारीख सात अक्टूबर थी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की गई। आज 27 अक्टूबर को अब से कुछ देर बाद से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी और कल 28 अक्टूबर को सुबह साढ़े दस बजे से मतगणना होगी।