डेस्क खबरमध्यप्रदेश

जिला जेल के अंदर-बाहर के वायरल वीडियो से सनसनी, बदमाशों ने फिर दी कानून को खुली चुनौती.! कार्यवाही करने के लिए पुलिस कर जेल प्रशासन की शिकायत का इंतजार .??



डेस्क खबर ../ मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर जिला जेल से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक वीडियो जेल के अंदर का है, जबकि दूसरा जेल के बाहर का। इन वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इससे पहले भी इंदौर जेल के नाम से कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिनकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान वे वीडियो इंदौर जेल के नहीं पाए गए थे।


ताजा मामला इंदौर की खुली जिला जेल से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक दृश्य जेल परिसर के अंदर का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में जेल के मुख्य गेट के बाहर से एक बदमाश को आते-जाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



गौरतलब है कि इस बार वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की शिकायत सिर्फ इसलिए नहीं हो पाई है क्योंकि अभी तक गंभीर वीडियो वायरल होने के बाद भी जेल प्रशासन ने किसी प्रकार की शिकायत या पत्र संबंधित थाना को नहीं लिखा है ,इसलिए  एडिशनल डीसीपी के अनुसार अब तक कार्यवाही नहीं की गई है । यदि जिला जेल प्रशासन की ओर से शिकायत दी जाती है, तो नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जेल और पुलिस व्यवस्था को इस तरह की घटनाओं से कैसे चुनौती मिल रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!