चलती स्कूटी में खतरनाक स्टंट.! युवक का जानलेवा वीडियो हुआ वायरल ! हाथों की जगह पैरों से थामी स्टेयरिंग !

डेस्क खबर ../ दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। किरंदुल–बचेली मार्ग पर तेज रफ्तार स्कूटी चलाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो में युवक एक्टिवा क्रमांक CG 18 N 8959 को हाथों की बजाय पैरों से चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वह चलती स्कूटी पर लेटकर भी करतब करता नजर आता है। इस दौरान युवक मोड़ पर स्कूटी को हाथों से सीधा करता भी नजर आ रहा है ।
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय यह स्टंट किया जा रहा था, उस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी आ-जा रहे थे। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह की लापरवाही न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान को भी जोखिम में डालती है। बचेली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ जानलेवा स्टंट की जांच के बाद जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही में जुट गई है ।