डेस्क खबर

BJP के पूर्व विधायक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप, पार्टी की महिला नेत्री की शिकायत पर FIR दर्ज.!! छत्तीसगढ़ की राजनीति में मचा हड़कंप .!!



डेस्क खबर ../  छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब भाजपा के खैरागढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर पार्टी की ही एक महिला नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला  छुईखदान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला नेत्री ने छुईखदान थाने में लिखित शिकायत देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक शोषण का उल्लेख किया गया है। पीड़िता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है, जिसे पुलिस ने स्वीकार करते हुए मामले को संवेदनशील श्रेणी में दर्ज किया है। वही बीजेपी से जुड़े पूर्व विधायक का नाम आते ही इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है और महिला संबंधित मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयान बाजी भी शुरू हो गई है ।



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी भी तरह की गिरफ्तारी या ठोस कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है। मामला सार्वजनिक होते ही जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस प्रकरण की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की निगाहें जांच प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

error: Content is protected !!