छत्तीसगढ़डेस्क खबर

होली पर रहेगा ड्राई डे, सरकारी शराब दुकानें बंद रहेंगी ! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया में किया  ऐलान !!



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ / आगामी होली पर्व को लेकर शराब दुकानों के संचालन पर चल रही असमंजस की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में साफ किया है कि होली के दिन ड्राई डे यथावत रहेगा और राज्यभर में शराब दुकानें बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री ने साफ साफ मीडिया में बयान दिया है कि ड्राई डे निरस्त नहीं किया गया है और होली वाले दिन ड्राई दे रहेगा ही । मुख्यमंत्री गिरौदपुरी में बाबा गुरुघासीदास के गुरुगद्दी दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट घोषणा की कि होली पर शराब बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले होली के अवसर पर शराब दुकानें खुली रखने संबंधी आदेश जारी होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस ने होली जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व पर शराब दुकानें खोलने का विरोध किया था। इस मुद्दे को लेकर आम लोगों और शराब उपभोक्ताओं के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद स्थिति साफ हो गई है। प्रशासन ने भी होली के दिन ड्राई डे लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

error: Content is protected !!