डेस्क खबर

सरकारी अस्पताल में हंगामे से मची अफरा तफरी ,नशे में युवक ने ड्यूटी डॉक्टर से की मारपीट !!  पत्नी को आरोपी ने करवाया था प्रसव के लिए भर्ती ,आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार



डेस्क खबर ../  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ नशे की हालत में एक युवक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और डॉक्टरों व स्टाफ में आक्रोश देखा गया । वीडियो में देखा जा सकता है कि शराबी युवक के हंगामे को देख डाक्टर युवक को समझाते है लेकिन इसी बात को लेकर युवक डॉक्टर पर भड़क गया और जमकर हंगामा करते हुए गाली गलौच करते हुए मारपीट में उतारू हो गया । युवक के गुस्से को देखते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने वाले ने अभी अपना मोबाइल बंद कर दिया ।



जानकारी के अनुसार, सुदर्शन यादव नामक युवक अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर गया था। कुछ देर बाद वह शराब के नशे में दोबारा अस्पताल पहुंचा और किसी बात को लेकर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से बहस करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद तेजी से बढ़ा और युवक ने डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से बोड़ला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी सुदर्शन यादव को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!