चलती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आधार कार्ड से युवक की हुई पहचान ! हादसा या लापरवाही जांच में जुटी पुलिस .!!

डेस्क खबर जांजगीर-चांपा../ जिले के अकलतरा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक सूरत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन से गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया। जहाँ पर डाक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी युवक को नहीं बचाया जा सके ।मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान अंकुश लीला राम सुनवाने के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक महाराष्ट्र के नवेगांव, जिला गोंदिया का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक दुर्घटनावश गिरा या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और मौत की असली वजह पता लगाने के लिए ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है ।
