शादी की खुशियां मातम में बदलीं मातम में, ट्रेलर की चपेट में आए बाराती ! हादसे के खौफनाक मंजर का वीडियो आया सामने .!!

डेस्क खबर./ जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात के दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर को अचानक ड्राइवर ने स्टार्ट कर दिया और वह सीधे बारातियों के बीच जा घुसा। इस भीषण हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए, जबकि 4 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था और बाराती उसके आसपास नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने अचानक वाहन स्टार्ट कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन की चपेट में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है जिसके साफ देखा जा सकता कि लापरवाही ने कैसे खुशियों को मातम में बदल दिया ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिर्रा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।