कुंभ मेले में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास ?? जमीन कारोबारी गिरफ्तार.! धमकाने का वीडियो हुआ वायरल !! ये समुदाय विशेष है, ये थूककर बेचते हैं * बोलकर मांगा था आई कार्ड .!!

डेस्क खबर ../ गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध राजिम कुंभ मेले में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला सामने आया है। मेला क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी द्वारा दुकानदार के साथ समुदाय विशेष को लेकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना नए मेला स्थल पर उद्घाटन से पहले की है। यहां एक खाद्य सामग्री विक्रेता ने अपना ठेला लगाया था। इसी दौरान रायपुर जिले के नवापारा निवासी जमीन कारोबारी अजय तिवारी मेला स्थल पर पहुंचा और ठेला संचालक से विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया,उसने कहा कि यह एक विशेष समुदाय के लोग थूक कर समान बेचते है। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।
घटना के संबंध में एक युवक की शिकायत पर राजिम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अजय तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मेले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी गाड़ी में एक बोर्ड भी लगा रखा था जिसके दम पर वह लोगों पर अपना रौब झाड़ता था ।