डेस्क खबर

26 जनवरी को वाटर पार्क में बवाल, युवक की जमकर पिटाई, दो गुटों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल



डेस्क खबर ../ शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गणतंत्र दिवस के दिन शहर के एक वाटर पार्क में जमकर हंगामा हुआ। अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित वाटर पार्क में एक युवक को कई लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि यह घटना 26 जनवरी के दिन हुई, जब बड़ी संख्या में लोग मनोरंजन के लिए वाटर पार्क पहुंचे थे।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाटर पार्क के भीतर अचानक विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। युवक की पिटाई के साथ-साथ अलग-अलग गुटों के बीच भी झड़प हुई। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान दो लड़कियों के गुटों में भी आपसी मारपीट होने की जानकारी सामने आई है, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।


मारपीट का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह खुलेआम मारपीट की जा रही है और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांधी नगर थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वही अभी तक घटना क्यों हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है ।

error: Content is protected !!