डेस्क खबरबिलासपुर

सड़क हादसे में जिंदा जले बिलासपुर के युवक, तातापानी जा रहे यात्रियों की कार गहरी खाई में गिरी, दो युवकों की जलकर दर्दनाक मौत ! हादसे का खौफनाक मंजर!!

Ads




डेस्क खबर बिलासपुर ./ बिलासपुर से तातापानी जा रहे बिलासपुर के दो युवकों  के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बांगों थाना अंतर्गत मोरगा चौकी क्षेत्र में एक अनियंत्रित ईको कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में आग लग गई, जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के रहने वाले थे जिनका नाम गोपाल चंद्र डे और अरुण सेन है ।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र के निवासी थे और तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। यह दुर्घटना देर रात हुई, जब वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का नियंत्रण कार से हट गया। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई, जिससे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

error: Content is protected !!