छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्यवाही ,गुटखा किंग गुरमुख पर जीएसटी ने लगाए 317 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना ! व्यापारियों में मचा हड़कंप .?? बड़ा सवाल ! बिलासपुर में स्थित चर्चित गुटखा फैक्ट्री का क्या है राज ..??


डेस्क खबर ./ छत्तीसगढ़ में gst विभाग की बड़ी कार्यवाही से गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है । दुर्ग जिले में राज्य जीएसटी विभाग ने हाई प्रोफाइल गुटखा कारोबारी गुरमुख उर्फ “सितार गुटखा किंग” पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्य जीएसटी विभाग ने पिछले पांच वर्षों के कारोबारी रिकॉर्ड का आकलन करते हुए गुरमुख पर करीब 317 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई प्रतिबंधित तंबाकू युक्त गुटखा के अवैध निर्माण और टैक्स चोरी के मामले में की गई है।


जानकारी के अनुसार गुरमुख मीठी सुपारी बनाने के नाम पर लाइसेंस लेकर वास्तव में गुटखा का निर्माण कर रहा था। गुटखा निर्माण का काम देर रात किया जाता था ताकि प्रशासन की नजरों से बचा जा सके। पैकिंग का काम एक स्थान पर, जबकि रॉ मटेरियल कहीं और रखा जाता था, जिससे जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके।


राज्य जीएसटी विभाग ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर जुलाई 2025 में गुरमुख की गनियारी स्थित फैक्ट्री पर संयुक्त रूप से छापा मारा था। जांच में बड़े पैमाने पर नियमों के उल्लंघन और टैक्स चोरी के सबूत मिले। फैक्ट्री में लेबर सप्लाई का काम बबलू नामक व्यक्ति के पास बताया जा रहा है।
इस कार्रवाई को राज्य जीएसटी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। फिलहाल विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया और वसूली की कार्रवाई में जुटा हुआ है।
अब देखना होगा कि राज्य GST विभाग बिलासपुर में स्थित बड़ी गुटखा फैक्ट्री की कब तक जांच करता है ??
आगामी अंकों में बिलासपुर स्थित बड़ी गुटखा फैक्ट्री का चौंकाने वाला खुलासों की सीरीज ! प्रमाणित दस्तावेजों के साथ !
