डेस्क खबर

ओवरटेक के दौरान भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दंपति ट्रैक्टर व ट्रक से टकराए, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल । हादसे का LIVE VIDEO आया सामने .!!



डेस्क खबर ../ बालोद जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति में से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत झलमला–धमतरी 930 मुख्य मार्ग पर ग्राम सांकरा-क के पास शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। मिली  जानकारी के अनुसार ग्राम करहीभदर निवासी ईश्वर पिस्दा अपनी पत्नी भारती पिस्दा के साथ बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से अपने घर सांकरा लौट रहे थे। इसी दौरान झलमला की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर से टकरा गई और फिर आगे चल रही ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारती पिस्दा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईश्वर पिस्दा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। घायल ईश्वर पिस्दा को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है ।



घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल की, महिला के शव को मर्च्युरी भेजा और सड़क पर फैले खून को पानी से साफ कराया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!