डेस्क खबर

फ़िल्टर प्लांट में धमाका में बाल बाल बचा कर्मचारी .! घटना का सीसीटीवी आया सामने , जलपूर्ति व्यवस्था हुई ध्वस्त .!!



डेस्क खबर ../।शहर को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने वाले फ़िल्टर प्लांट में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लांट के प्लवन सेक्शन में लगे 60 हॉर्स पावर के दो मोटरों में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही आग लग गई, जिससे आसपास लगी कई मशीनें भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि ब्लास्ट के समय मौके पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।  पूरी घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि धमाके के बाद कर्मचारी आग बुझाने के लिए मिट्टी डालते नजर आ रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि फ़िल्टर प्लांट में आग या आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं हैं।



इस हादसे के चलते शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रशासन के अनुसार, अगले 24 घंटे तक धमतरी शहर में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। फिलहाल मैकेनिक और प्लांट कर्मचारी जली हुई मशीनों और मोटरों की मरम्मत में जुटे हुए हैं। घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!