डेस्क खबर

दो महिलाओं ने किया अकेली महिला पर बर्बर हमला, बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल ! पुलिस की कार्यवाही में उठे सवाल .!!

Ads



डेस्क खबर कबीरधाम../  मानवता को शर्मसार करने वाली घटना जिले के कुंडा थाना अंतर्गत महली गांव से सामने आई है, जहां दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह है कि मारपीट के दौरान आरोपी महिलाओं के परिजन भी वहीं मौजूद थे और पीड़िता को और अधिक मारने के लिए उकसाते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि पीड़ित महिला को बेतहाशा पीटा गया और किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इतना ही नहीं इस दौरान मारपीट करने वाली महिलाओं ने अभद्र भाषा का भी जमकर इस्तेमाल किया ।


जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन पीड़ित महिला के परिवार का आरोप है कि कुंडा पुलिस मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही और लगातार उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रही है। पीड़ित परिवार अब सवाल उठा रहा है कि आखिर उन्हें कब न्याय मिलेगा और दोषी महिलाओं के खिलाफ कब कार्यवाही होंगी??

error: Content is protected !!