डेस्क खबर

मस्ती करना दो युवकों को पड़ा भारी, पानी टंकी में चढ़ने का शौक बना मुसीबत.! जर्जर सीढ़ी अचानक टूटी , रेस्क्यू में करनी बड़ी मशक्कत .!!

Ads



डेस्क खबर ../  सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने और मस्ती के चक्कर में दो युवक भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुरानी पानी टंकी पर चढ़ गए। लेकिन उनकी ये मस्ती उस वक्त बड़ी मुसीबत में बदल गई, जब नीचे उतरते दौरान पानी टंकी की जर्जर सीढ़ी अचानक टूट गई। इससे एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा युवक टंकी की लोहे की सीढ़ियों में ही फंस गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक तकलीफ में नजर आ रहे है । आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जर्जर टंकी की ऊँचाई और टूट चुकी सीढ़ियों के कारण टीम को युवक को निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। करीब घंटेभर की कड़ी मेहनत के बाद फंसे युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं, नीचे गिरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक भिलाई सेक्टर का रहने वाला है जबकि दूसरा युवक रिसाली क्षेत्र का निवासी है। वर्तमान में दोनों की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।



लोगों का कहना है कि पानी टंकी काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में है। इसके बावजूद भी अक्सर कुछ युवक यहां रोमांच और वीडियो बनाने के इरादे से चढ़ जाया करते हैं। टंकी की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज की गई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके कारण इस तरह के नाजारे अक्सर सामने आते रहते है ।

error: Content is protected !!