डेस्क खबर

सीआरपीएफ भर्ती में आदिवासी युवक को मुर्गा बनाकर लात मारी ,जवान के दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश



डेस्क खबर ../ घोर नक्सली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर सीआरपीएफ का एक अफसर भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक युवक को मुर्गा बनाने के बाद लात मारते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक भर्ती के लिए लाइन में खड़ा था, तभी अफसर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि, वीडियो की सत्यता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह दृश्य लोगों में नाराजगी और आक्रोश का कारण बन गया है।
घटना को लेकर स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यह बस्तर के आदिवासी युवाओं के सम्मान पर चोट है। एक ओर बस्तर क्षेत्र नक्सलवाद से उबरकर शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर भर्ती जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के दौरान जवान का ऐसा व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है



हालांकि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लोगों की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और अगर वीडियो सही साबित होता है तो संबंधित अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल, पूरा मामला जांच और वीडियो पुष्टि की प्रतीक्षा में है। फिलहाल यह वीडियो कब का है इसका पता नहीं चल पाया है ।

error: Content is protected !!