9 वर्षीय मासूम को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई अमानवीय हरकत.!! आखिर क्यों कि मासूम की पिटाई बना सस्पेंस .??


डेस्क खबर जशपुर../ फरसाबहार थाना क्षेत्र के तमामुंडा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 9 वर्षीय मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक बीच सड़क पर अपनी बाइक खड़ी कर मासूम को दौड़ाकर पकड़ता है और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई करता है। युवक की अचानक हुई इस हरकत से आसपास के लोग भी सकते में आ गए
आरोपी की पहचान पिंकू उर्फ परमेश्वर मानिक के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि बच्चे के साथ किसी बात को लेकर विवाद नहीं था, इसके बावजूद आरोपी ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा। परिजन घटना से आक्रोशित हैं और उन्होंने फरसाबहार थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर इलाके में दबंगई दिखाता रहता है। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है, लोग मासूम के साथ हुई इस बर्बरता पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मारपीट के पीछे उद्देश्य क्या था इसका पता नहीं चल पाया है ।