डेस्क खबररायपुर

छत्तीसगढ़ में चार जिलों के एसपी बदले, देखें नई पदस्थापना सूची..!!



डेस्क खबर रायपुर। मंत्रालय से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में अहम फेरबदल करते हुए चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार, सक्ती जिले की एसपी अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। गृह विभाग ने देर शाम यह आदेश जारी किया है। यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!