आबकारी चेकपोस्ट पर वसूली का वीडियो वायरल, शराब तस्कर से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी रिश्वत लेते कैमरे में हुआ कैद.,! सरकार की छबि हो रही धूमिल.??


राकेश कन्नौजिया की कलम से
डेस्क खबर बलरामपुर../ जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलंगी पुलिस चौकी के सामने स्थित आबकारी चेकपोस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चेकपोस्ट पर तैनात एक कर्मचारी वाहन चालकों से खुलेआम वसूली करते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह चेकपोस्ट शराब तस्करी पर नियंत्रण और अवैध परिवहन की रोकथाम के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन यहां तैनात कर्मचारी खुद रिश्वतखोरी में लिप्त नजर आ रहा है। एक तरफ जहां सरकार शराब तस्करी को लेकर सख्त नजर आ रही है और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ राज्य के सभी जिलों में कड़ा एक्शन लेने के आदेश जारी किए हुए है वही दूसरी तरफ चंद पैसों के लिए आबकारी विभाग में तैनात कर्मचारी ही शराब तस्करी को बढावा देते नजर आ रहे है । जिसके चलते सरकार की छवि जनता के बीच धूमिल होती नजर आ रही है ।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कर्मचारी वाहन चालकों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि लंबे समय से यहां इस तरह की वसूली की जा रही है। रिश्वत लेते हुए दिख रहे कर्मचारी की पहचान रूस्तम भारती के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।