पूर्व मंत्री के नाती को जान से मारने की साजिश ? तेज रफ्तार ने मारी जोरदार टक्कर , बाल बाल बचे साहब ..!! सीसीटीवी में कैद हुई घटना ! पुलिस जांच में जुटी ।


डेस्क खबर राजनांदगांव। शहर में सोमवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीला राम भोजवानी के नाती चंद्रेश भोजवानी को तेज रफ्तार वेन्यू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब चंद्रेश भोजवानी अपने घर के सामने खाना खाकर सड़क किनारे बैठे थे। अचानक कार क्रमांक तेज रफ्तार में आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। इस हादसे का पूरा नजारा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि पूर्व मंत्री के नाती इस हादसे में कितने बाल बाल बच गए ।इतना ही नहीं टक्कर के बाद कार सवार बिना रुके फरार हो गया। हादसे की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही देखी जा सकती है ।
गनीमत रही कि हादसे में चंद्रेश भोजवानी को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद भोजवानी परिवार ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज कराई है। शिकायत के प्राथी ने अंदेशा जताया कि उन्हें जान से मारने की नियत से इस घटना को अंजाम दिया गया है और पूरे मामले की जांच की मांग भी उन्होंने पुलिस विभाग से की है । बरहाल जांच के बाद भी पता चल पाएगा कि यह घटना कोई साजिश थी या मजह इत्तेफाक .??

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है ।