बिलासपुर के युवक युवती हसदेव नदी में डूबे पांच लोग, तीन अब भी लापता.! घटनास्थल का वीडियो आया सामने ,रेस्क्यू जारी .!!


डेस्क खबर ../ बिलासपुर के दयालबंद और सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले युवक युवती से जुड़ी जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में शनिवार शाम करीब पांच बजे पांच युवक-युवती डूब गए। जानकारी के मुताबिक सरकंडा और दयालबंद इलाके से ये युवक-युवती घूमने आए थे। घटना के दौरान अचानक नदी की गहराई में चले जाने से यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों की मदद से एक लड़का और एक लड़की को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई। बचाए गए लोगों की पहचान लक्ष्मी शंकर (अकलतरा) और मोनिका सिन्हा (बिलासपुर) के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग अब भी लापता हैं, जिनकी पहचान अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई के रूप में हुई है।
बलौदा तहसीलदार ने इस घटना की पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नदी में अचानक गहराई और तेज धारा के कारण हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग सदमे में है और सभी के सुरक्षित रहने की कामना कर रहे है ।