रावण दहन पर बोलीं विधायक रेणुका सिंह – “सरकार में भी है रावण”, बयान से मचा बवाल.! कांग्रेस को मिला मुद्दा पूछा कौन है सरकार के रावण ??


डेस्क खबर ../ दशहरे पर सोनहत में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का बयान विवादों में आ गया है। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा – “घर में है रावण, मन में है रावण और सरकार में भी है रावण।”
रेणुका सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उनके इस बयान विपक्षी दल कांग्रेस ने तुरंत मुद्दा बनाते हुए सवाल खड़ा किया कि आखिर वह किस “रावण” की ओर इशारा कर रही हैं? कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि विधायक सरकार में रावण बता रही हैं, तो जनता को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसके बारे में बोल रही हैं, क्योंकि जनता का हक मारने वाले असली रावण को सामने लाना जरूरी है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी यह बयान चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों ने इसे प्रतीकात्मक माना, तो वहीं विरोधियों ने इसे सत्ता पर सीधा प्रहार बताया।फिलहाल रेणुका सिंह के इस बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी बहस और तेज होने की संभावना है।