डेस्क खबर

तेज रफ्तार का कहर : सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार हवा में उछला, कार गई पलट ..!



डेस्क खबर कोरबा।  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का भीषण कहर देखने को मिला, जहां एक मारुति ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मारकर सड़क हादसे को जन्म दिया। यह भीषण दुर्घटना क्षेत्र के कारखाना चौक के पास हुई, जिसकी पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो में साफ देखा जा, बाइक पर सवार युवक जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही मारुति ऑल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आगे जा कर कार भी पलट गई हादसे में कार में सवार एक महिला और बच्चा भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।


घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया। लेकिन बाइक सवार युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!