डेस्क खबर

शराब के नशे में धुत डॉक्टर का वीडियो वायरल, नशे में कर रहा था हंगामा .! जांच के आदेश



डेस्क खबर ../जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में पदस्थ डॉक्टर का शराब के नशे में हंगामा मचाने का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर एमबीबीएस अनिल भगत हैं, जो आए दिन शराब के नशे में धुत्त रहते हैं। वीडियो में स्थानीय लोग उन्हें नशे की हालत में उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर अनिल भगत न सिर्फ खुद शराब का सेवन करते हैं, बल्कि आसपास के नाबालिग बच्चों को भी शराब पिलाकर हंगामा मचाते हैं। अक्सर अस्पताल के पास स्थित अपने कमरे में शराब पीने के बाद वह अस्पताल पहुँचकर गड़बड़ी करते हैं



ग्रामीणों की शिकायत है कि इस वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ ने भी डॉक्टर की हरकतों से परेशान होकर कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। अब यह वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।



इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा ने बताया कि वायरल वीडियो में डॉक्टर नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच के लिए बीएमओ को आदेश दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी डॉक्टर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!